55 स्वयं सहायता समूह सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
पौड़ी। विकासखंड पौड़ी में 55 स्वयं सहायता समूह सदस्यों के लिए दो दिवसीय क्षमता विकास एवं बीडीपी (बिजनेस डेवलपमेंट प्लान) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में महिलाओं को सब्जी, मशरूम, पुष्प उत्पादन, डेयरी, बकरी एवं मुर्गी पालन, सिलाई-कढ़ाई, जूट बैग, अगरबत्ती व मसाला प्रसंस्करण जैसी आजीविका गतिविधियों की जानकारी दी गई। डीपीओ दीपक नेगी ने एनआरएलएम, पीएमएफएमई, बैंक ऋण, सब्सिडी और मार्केट लिंकेज पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है।
