बजट युवा सम्मेलन में युवाओं के विकास व रोजगार पर हुआ मंथन

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेलनगर में बजट युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में युवाओं के समग्र विकास, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्रीय बजट 2026 में युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बजट को शिक्षा, स्टार्टअप, स्वरोजगार और रोजगार सृजन के माध्यम से युवाओं के भविष्य को मजबूत करने वाला बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!