बहुउद्देश्यीय शिविर में शिकायतों का हुआ निस्तारण
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत ग्वीन में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 33 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश का निस्तारण मौके पर किया गया। वहीं 89 पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में कुल 560 लोगों ने सहभागिता की। अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां योजनाओं की जानकारी, आवेदन और समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।
शिविर में 19 शिकायतें दर्ज, 14 का निस्तारण
उत्तरकाशी। विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत ढुईक में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 19 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य परीक्षण, कृषि उपकरण, पेंशन व योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया गया। शिविर में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
