भारतीय ज्ञान परंपरा में भौतिक विज्ञान विषय पर की चर्चा


श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड, श्रीनगर के भौतिकी एवं गणित विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय एवं सप्तम राष्ट्रीय सम्मेलन “भौतिक विज्ञान में नवीन प्रगति का आयोजन संकर (हाइब्रिड) माध्यम से किया गया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सम्मेलन में भारतीय ज्ञान परंपरा में भौतिक विज्ञान विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों की वैज्ञानिक प्रासंगिकता पर गहन विमर्श हुआ। सम्मेलन के दौरान कुल 19 मुख्य व्याख्यान एवं 50 से अधिक आमंत्रित व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। 12 तकनीकी सत्रों में 150 से अधिक शोध पत्रों का मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतिकरण हुआ। विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन के उपरांत उत्कृष्ट शोध कार्यों को श्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार प्रदान किए गए। समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. एस.के. पांडे ने अंतर्विषयक अनुसंधान एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर बल दिया। सम्मेलन को शोध, नवाचार एवं अकादमिक संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!