गैंगरेप प्रकरण में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार। रविवार को वादिनी द्वारा कोतवाली रूड़की पर तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, हरिद्वार द्वारा तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।
निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूड़की द्वारा उप निरीक्षक अंशु चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त मेहरबान पुत्र मकसूद एवं अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील, निवासी ग्राम जौरासी, थाना रूड़की, जनपद हरिद्वार को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं विवेचना की कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस टीम में उ0नि0 अंशु चौधरी, कानि0 656 प्रदीप, कानि0 1310 अनूप लिंगवाल, म0कानि0 दीपा शर्मा आदि शामिल थे।
