विदेशी नागरिक ठहराने पर होटल स्वामी पर मुकदमा

उत्तरकाशी। कोतवाली बड़कोट क्षेत्र के दोबाटा में बिना पुलिस व एलआईयू को सूचना दिए तथा फॉर्म-सी भरे बिना 11 विदेशी नागरिकों को होटल में ठहराने पर पुलिस ने होटल स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर जांच के बाद होटल शिवम, दोबाटा के मालिक पर ’इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट-2025’ की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!