नकबजनी की घटना का 12 घंटे में खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने नकबजनी की एक घटना का 12 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई शत-प्रतिशत ज्वैलरी एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
6 फरवरी 2026 को वादी अमित सिंह निवासी बुल्लावाला, डोईवाला ने कोतवाली डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई कि 04 फरवरी को शादी समारोह से लौटने पर उनके घर का ताला टूटा हुआ था और ज्वैलरी व दस्तावेज चोरी हो चुके थे। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र की मदद से अभियुक्त गौरव सजवाण (26 वर्ष) निवासी नेहरू ग्राम, रायपुर को हंसुवाला तिराहा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने नशे की लत के कारण चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम में उ0नि0 राजनारायण व्यास सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
