ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत
देहरादून। शनिवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से चौकी आईएसबीटी को सूचना प्राप्त हुई कि शिमला बाईपास चौक पर एक महिला ट्रक की चपेट में आ गई है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और घायल महिला को 108 एंबुलेंस से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी में सामने आया कि 55 वर्षीय महिला सड़क पार करते समय ट्रक संख्या यूके-07-सीबी-0196 की चपेट में आई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। ट्रक को कब्जे में लेकर शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
