कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की पत्रकार पर हमले की निंदा, कार्रवाई की मांग


देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट पर हुए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया। उन्होंने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
गणेश गोदियाल ने जय भारत टीवी के घायल पत्रकार हेम भट्ट के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। पत्रकार ने बताया कि जनहित के मुद्दे पर समाचार प्रसारित करने के कारण उन पर हमला किया गया और धमकी दी गई। श्री गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आमजन व पत्रकार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!