रुद्रप्रयाग में 12 खनन पट्टों के संचालन से सुधरेगा नदी प्रवाह


रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में नदी किनारे चिन्हित 12 स्थानों पर खनन पट्टों का संचालन किया जाएगा। इससे एक ओर नदियों की प्रभावी चौनलाइजेशन होगी, वहीं दूसरी ओर विभाग को लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि इस वर्ष रिवर ड्रेजिंग को विशेष प्राथमिकता दी गई है, ताकि मानसून से पूर्व नदियों के प्राकृतिक प्रवाह को सुव्यवस्थित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि मानसून में गाड़-गदेरे नदियों में मिलने से जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों, खेतों और आवासीय क्षेत्रों को खतरा होता है। ऐसे में नदियों में जमा मलबा, रेत, बजरी और बोल्डर हटाना आवश्यक है। खनन पट्टों के संचालन से आपदा जोखिम कम होगा और नदी तटवर्ती क्षेत्रों में कटान व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। 2 फरवरी 2026 को निविदाएं आमंत्रित की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!