कलश यात्रा के साथ हुआ जगदी माता महायज्ञ का शुभारंभ


श्रीनगर गढ़वाल। नागेंद्र देवता मेला एवं पर्यटन विकास समिति पट्टी लस्या के सौजन्य से धनकुराली में तीन दिवसीय जगदी माता महायज्ञ का शुभारंभ देव डोलियों के आगमन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। दूसरे दिन नागेंद्र देवता, जगदी माता व शिव शक्ति की देव डोलियों के साथ महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर विशाल जल कलश यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनीता चमोली रहीं। वक्ताओं ने धार्मिक आयोजनों को सामाजिक सद्भाव का माध्यम बताया। आयोजन में जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!