विधायक ने किया मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ

देहरादून। शनिवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुद्धोवाला में मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के प्रयासों से लंबे समय से अपेक्षित सड़क निर्माण को गति मिली। विक्रांत के घर से दिनेश गैरोला तथा राहुलदृसुनीता के घर से कला नेगी के घर तक बनने वाले मार्ग एमडीडीए के माध्यम से तैयार किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उनकी प्राथमिकता हैं। मार्ग निर्माण शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई। कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख रामेश्वरी पुंडीर सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
