वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमांत क्षेत्रों में वेटरनरी मोबाइल सेवा शुरू

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। सीमांत क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधा देने के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत वेटरनरी मोबाइल सेवा शुरू की गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वेटरनरी मेडिकेयर यूनिट वाहन को आईटीबीपी को सौंपा। वाहन का संचालन आईटीबीपी करेगी, जबकि दवाइयों व संसाधनों की व्यवस्था पशुपालन विभाग द्वारा की जाएगी। इस सेवा से दूरस्थ गांवों में पशुपालकों को समय पर उपचार मिलेगा और पशुधन की सेहत में सुधार होगा। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
