दो पैटी डीजल डीलर लाइसेंस प्रक्रिया शुरू

चमोली। विकासखंड देवाल में ईंधन आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुन्दोली क्षेत्र में दो पैटी डीजल डीलर लाइसेंस हेतु प्राप्त आवेदनों पर विचार कर संस्तुति दी गई। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि नियमानुसार प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध रूप से पूरी कर लाइसेंस शीघ्र जारी किए जाएं। इस पहल से क्षेत्र में डीजल आपूर्ति बेहतर होगी और नागरिकों, किसानों व वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।
