गुमशुदा नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कोटद्वार। कोटद्वार क्षेत्र में गुमशुदा नाबालिग बालिका के मामले में पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर बालिका को सिगड़ी क्षेत्र से बरामद किया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी रोशन पांडे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
