पुलिस ने आदतन अपराधी को किया जिला बदर

कोटद्वार। कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोटद्वार पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त आदतन अपराधी उत्तम सिंह निवासी झंडीचौड़ को छह माह के लिए जनपद पौड़ी की सीमा से बाहर किया है। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शनिवार को उसे विधिवत जिला बदर किया गया। इस दौरान सार्वजनिक मुनादी कर चेतावनी दी गई कि अवधि में प्रवेश करने पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधियों पर आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।
