जिलाधिकारी ने दिए फील्ड भ्रमण रोस्टर जारी करने के निर्देश


रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने निर्देश दिए हैं कि पंचायत अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन अपने क्षेत्रों में फील्ड भ्रमण व कैंप आयोजित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र में उपस्थित नहीं रहते, जिससे जनसमस्याओं के निस्तारण और योजनाओं के क्रियान्वयन पर असर पड़ता है। सभी खंड विकास अधिकारियों को साप्ताहिक फील्ड भ्रमण का रोस्टर तीन दिनों में जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय व व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पूर्व सूचना देने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!