नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर की स्कूली वाहनों की सघन जांच

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। नौनिहालों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चमोली पुलिस ने स्कूल वाहनों के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। सड़क सुरक्षा माह के तहत जनपद भर में 60 से अधिक स्कूली वाहनों की जांच की गई। इस दौरान सीसीटीवी, स्पीड कंट्रोलर, अग्निशमन उपकरण, मेडिकल किट, सुरक्षा रॉड, दर्पण, महिला अटेंडेंट व ड्राइवरों के चरित्र सत्यापन की जांच की गई। मानकों में कमी पाए जाने पर सुधार हेतु एक सप्ताह का समय दिया गया है। पुलिस ने अभिभावकों से भी सतर्क रहने की अपील की है।
