कैबिनेट मंत्री ने जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में सुनी जनसमस्याएं

श्रीनगर गढ़वाल। उपजिलाधिकारी कार्यालय, श्रीनगर में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला विकास प्राधिकरण पौड़ी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में उन नागरिकों ने भाग लिया, जिनके आवासीय भवनों के नक्शे स्वीकृत नहीं हो पाए हैं। नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
कैबिनेट मंत्री ने प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर मंगलवार को अपने शासकीय आवास पर विशेष बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर महायोजना में संशोधन हेतु कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, एसडीएम नूपुर वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।
