किशोर न्याय बोर्ड की मासिक बैठक में की चर्चा


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल की सिविल जज/सचिव नाजिश कलीम ने राजकीय बाल संप्रेषण गृह (किशोर), गडोली में आयोजित किशोर न्याय बोर्ड की मासिक बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में संप्रेषण गृह में निवासरत किशोरों की स्थिति, उनके अधिकार, पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य, परामर्श एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। सचिव ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने किशोरों के हित में विधिक सहायता और सुधारात्मक उपायों को सुदृढ़ करने पर बल दिया। साथ ही लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!