मुख्यमंत्री योगी ने किया महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिसर में शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं, व्यवस्थाओं और वातावरण का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थान युवाओं के सर्वांगीण विकास का केंद्र होते हैं और यहां बेहतर सुविधाओं का होना आवश्यक है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, महाविद्यालय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!