वेस्ट से बेस्ट पर बच्चों ने लगाई कला प्रदर्शनी


देहरादून। सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक के अवसर पर ’“वेस्ट से बेस्ट की ओर”’ विषय पर भव्य कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बेकार वस्तुओं से बनाई गई रचनात्मक कलाकृतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। कला शिक्षिकाएं उमा पुंडीर एवं मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे बच्चों की कलाकृतियाँ विशेष रूप से सराही गईं। विद्यालय निर्देशिका रश्मि गोयल व प्रधानाचार्या गीता नेगी ने इसे बच्चों में नवाचार, आत्मविश्वास और पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!