ग्रामीणों को किया वनाग्नि के प्रति जागरूक

देहरादून। विकासनगर भूमि संरक्षण वन विभाग, कालसी की चौहोडपुर रेंज के अंबाड़ी अनुभाग अंतर्गत फर्स्ट बीट के प्राथमिक विद्यालय मेहुवाला में वन अग्नि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ग्रामीणों को जंगलों को आग से बचाने के लिए जागरूक किया गया। वन दरोगा राजू राणा ने जनसहयोग की अपील करते हुए कहा कि संयुक्त प्रयासों से वन्यजीव व वन संपदा की रक्षा संभव है। फायर सीजन को लेकर विभाग सतर्क है। इस अवसर पर वन अग्नि समिति का गठन भी किया गया।
