सेवा, संकल्प और विकास की यात्रा है जन आशीर्वाद यात्रा

लंबगांव। पट्टी उपली रमौली क्षेत्र से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा के तहत पूर्व प्रमुख प्रदीप रमौला ने पट्टी रौणद रमौली के रावतगांव, पनियाला, नागगैर, ब्राह्मणों की, बागी खतपाली व भैंतला सहित विभिन्न गांवों में घर-घर जनसंपर्क किया। भैंतलाखाल पहुंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। प्रदीप रमौला ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा विधानसभा प्रतापनगर के चहुंमुखी विकास, जनसमस्याओं को समझने और पलायन रोकने के संकल्प की यात्रा है। उन्होंने शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को पलायन का प्रमुख कारण बताते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। यात्रा में कई स्थानीय कार्यकर्ता शामिल रहे।
