डीएम ने की औली विंटर कार्निवाल व राष्ट्रीय स्कीइंग चैंम्पियनशिप की तैयारियों की समीक्षा

चमोली। औली में प्रस्तावित विंटर कार्निवाल एवं राष्ट्रीय स्कीइंग चौम्पियनशिप के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने आवास, पेयजल, विद्युत, सड़क, यातायात एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी जोशीमठ को आयोजन स्थल एवं हैलीपेड का स्थलीय निरीक्षण करने तथा स्थानीय होटल व्यवसायियों के साथ बैठक कर आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बीआरओ को यातायात सुचारू रखने और पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।
