वृद्ध महिला से चेन स्नेचिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने वृद्ध महिला से चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से छीनी गई चौन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
2 फरवरी 2026 को मालमती राणा निवासी अनिकेत विहार, दून यूनिवर्सिटी रोड ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शिवम डेरी के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार उनके गले से चौन छीनकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से 4 फरवरी को मोथरोवाला पुल के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त शादाब अली निवासी नियामवाला, डोईवाला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने नशे की लत के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। अभियुक्त का पूर्व में एनडीपीएस एक्ट में आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!