बधाणीताल-भुनालगांव मोटर मार्ग को गति, अनशन स्थगित


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रतीक जैन की सक्रिय पहल से बधाणीतालदृभुनालगांव मोटर मार्ग निर्माण को नई गति मिली है। संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए 10 फरवरी से प्रस्तावित अनशन व धरना स्थगित करने की घोषणा की। समिति पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से भेंट कर निर्माण संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं और शासन स्तर पर समन्वय जारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित के इस मार्ग में अनावश्यक विलंब नहीं होगा। बैठक में जनप्रतिनिधि और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!