कोटद्वार में पुलिस का सख्त पहरा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

पौड़ी। कोटद्वार नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पौड़ी पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। नियमित पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी संसाधनों से निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि शांति और सुरक्षा बनी रहे।
