बेस अस्पताल में जटिल ऑपरेशन से युवती की बची जान

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल में समय पर इलाज और सफल ऑपरेशन से 23 वर्षीय युवती की जान बचा ली गई। युवती दो दिनों से पेट दर्द और उल्टी से पीड़ित थी। सीटी स्कैन में छोटी आंत के उलझने की गंभीर स्थिति सामने आई। चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया। करीब तीन घंटे चले जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार मरीज की हालत अब स्थिर है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी चिकित्सकों के कारण जटिल सर्जरी संभव हो पा रही हैं।
