मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप में हुई 200 बच्चों की जांच

रूद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अगस्त्यमुनि में ब्लॉक स्तरीय मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। कैंप में जन्म से 18 वर्ष तक के 200 बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से आए चिकित्सकों ने बच्चों की जांच कर दवाइयां वितरित कीं। 14 बच्चों की अल्ट्रासाउंड और 26 की रक्त जांच भी की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस तरह के कैंप दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक हैं।
