डीएम ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं। डीएम ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, विद्युत व्यवस्था और साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, तहसील प्रशासन और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
