गैरसैंण में बजट सत्र की तैयारियों में जुटा प्रशासन

चमोली। गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में 9 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले बजट सत्र की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने सुरक्षा, यातायात, आवास, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और संचार व्यवस्था को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी दी और आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।
