डीएम ने बैठक में की सांसद निधि कार्यों की समीक्षा

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गोपेश्वर जिला सभागार में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को लंबित टेंडर प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्ण हो चुके कार्यों को पोर्टल पर अपडेट किया जाए और फोटो अपलोड करने से पहले स्थल निरीक्षण अनिवार्य किया जाए। वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक प्राप्त 237 लाख रुपये में से 234 लाख की योजनाएं पूर्ण की जा चुकी हैं। शेष कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे।
