शिविर में प्रभारी सचिव आर. राजेश ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के निर्देश


रुद्रप्रयाग। न्याय पंचायत सतेराखाल के ग्राम कमेड़ा में प्रभारी सचिव रुद्रप्रयाग आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान किए गए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने 35 समस्याएं रखीं, जिनमें से 20 का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए। शिविर में पेंशन, आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, प्रमाण पत्र, यूसीसी पंजीकरण, केवाईसी सहित अनेक सेवाएं दी गईं। प्रभारी सचिव ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।


शिविर, 78 शिकायतें दर्ज, 122 को मिला लाभ

पौड़ी। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत दुगड्डा विकासखंड की न्याय पंचायत फरसूला में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 522 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान 78 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। साथ ही 122 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर की अध्यक्षता पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने की।

शिविर, 24 शिकायतें, 137 हुए लाभान्वित

पौड़ी। कल्जीखाल विकासखंड की न्याय पंचायत बिलखेत में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 603 लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान 24 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं 137 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने की।


शिविर, 44 शिकायतें, 251 को योजनाओं का लाभ

पौड़ी। जयहरीखाल विकासखंड की न्याय पंचायत मेरुड़ा में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 537 ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान 44 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं 251 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में अपर सचिव पंचायतीराज श्याम सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!