यूकेडी संगठन का विस्तार, दीपक लाखवान बने जिलाध्यक्ष


हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने संगठन विस्तार को लेकर एक होटल में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य शहीदों के बलिदान से बना है, लेकिन राज्य गठन के उद्देश्यों की लगातार अनदेखी हुई है। जल, जंगल, जमीन, रोजगार, स्वास्थ्य और पलायन जैसे मुद्दे आज भी गंभीर बने हुए हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कुकरेती ने कहा कि सत्ता में आने पर स्थानीय युवाओं को रोजगार, किसानों को बेहतर मूल्य और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून लागू किए जाएंगे। इस अवसर पर दीपक लाखवान को रुड़की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!