अवैध सट्टा कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। बुधवार को रेलवे स्टेशन डोईवाला के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए अमरदीप पुत्र जगदीप सिंह, निवासी रेशम माजरी, थाना डोईवाला को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से सट्टे से अर्जित 7,540 नगद, सट्टा पर्ची, कॉपी व पेन बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
