रविदास जयंती पर आयोजित हुई संगोष्ठी

हरिद्वार। भाजपा जिला कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास के 649वें जन्मोत्सव पर संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा मास्टर सत्यपाल सिंह ने किया, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान ने की। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने संत रविदास के समरसता व समानता के संदेश पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरु रविदास के सम्मान में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। संगोष्ठी में विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
