’’सपनों की उड़ान’’ में विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत


उत्तरकाशी। समग्र शिक्षा के अंतर्गत बुधवार को जनपद स्तरीय ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने दीप प्रज्वलन कर किया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्टॉल व प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों को लक्ष्य ऊंचा रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लोकनृत्य, लोकगीत, रैम्प वॉक, प्रदर्शनी एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छह विकासखंडों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। समापन पर नगर पालिका अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान ने पुरस्कार वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!