स्कूली बच्चों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

उत्तरकाशी। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चल रहे ’36वें सड़क सुरक्षा माह’ के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उपनिरीक्षक यातायात लक्ष्मण सिंह चुफाल के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने एंजेल्स इंटरनेशनल एकेडमी, मातली में सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की उपयोगिता बताते हुए ट्रैफिक सिग्नल, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, तीन सवारी तथा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई।
