तनाव से मुक्ति और सफलता की सोच से रू-बरू हुए विद्यार्थी

देहरादून। रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में वैल्यू-एडेड पाठ्यक्रम ‘राष्ट्र बोध’ के अंतर्गत व्याख्यान श्रृंखला का पाँचवाँ सत्र मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम सम्राट ललितादित्य प्रेक्षागृह एवं लेक्चर थियेटर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। मुख्य वक्ता प्रख्यात साइकियाट्रिस्ट डॉ. सुमेधा तिवारी ने तनाव प्रबंधन पर बोलते हुए संतुलित जीवनशैली, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन को आवश्यक बताया। वहीं फिल्म निर्देशक डॉ. सत्यांशु ने कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास से मिलती है। डॉ. अतुल कृष्ण की परिकल्पना पर आधारित ‘राष्ट्र बोध’ कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, सांस्कृतिक चेतना और संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का समापन ‘आज़ाद हिंद गान’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
