जन जन की सरकार जन जन द्वार में 1525 लोग हुए लाभान्वित


हरिद्वार। उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड भगवानपुर के न्याय पंचायत डाडा जलालपुर किसान इंटर कॉलेज में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 1525 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 375 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 1980 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग। आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 88 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 45 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।


शिविर में 45 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पौड़ी। विकासखंड द्वारीखाल की न्याय पंचायत सिंराई के अंतर्गत डाडामंडी में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 45 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई तथा 135 पात्र लाभार्थियों को सुविधाएं प्रदान की गईं। शिविर में 522 स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।

 

शिविर में शिकायतों का हुआ निस्तारण

उत्तरकाशी। विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत तुनालका के हाईस्कूल मुराड़ी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं का लाभ मौके पर दिया। कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का त्वरित निस्तारण किया गया। राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि सहित विभिन्न विभागों ने प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य परीक्षण व योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया। ग्रामीणों ने पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!