युवती से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महिला सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती से छेड़छाड़ व उत्पीड़न के आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। कोटद्वार निवासी युवती की शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित पतारसी करते हुए आरोपी उस्मान, निवासी रसीदिया मस्जिद क्षेत्र कोटद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
