जनसुनवाई में 51 समस्याओं में से 28 का हुआ मौके पर समाधान


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 51 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से 28 का मौके पर समाधान किया गया और शेष समस्याएं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु प्रेषित की गईं।
शिकायतों में भूमि विवाद, सड़क, पेयजल, विद्युत, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना, कोविड-19 दौरान अधिग्रहित वाहनों का भुगतान आदि शामिल थे। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने, यूसीसी रजिस्ट्रेशन पूरा कराने और 7 फरवरी को स्वच्छता अभियान में सभी विभागों द्वारा सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, जिला विकास अधिकारी, उप-जिला अधिकारी, अधिशासी अभियंता, फूड सेफ्टी अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!