उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में नकली पनीर व दही सप्लाई करने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश


देहरादून। दून पुलिस ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में नकली पनीर व दही सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर सदस्यों वसीम और प्रदीप को दो लग्जरी कारों में 250 किग्रा नकली पनीर और 50 किग्रा नकली दही के साथ गिरफ्तार किया। मौके पर खाद्य आपूर्ति टीम को बुलाकर सेंम्पलिंग की गई, जिसमें पनीर और दही नकली पाए गए और उन्हें नष्ट किया गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों के तहत थाना सेलाकुई पुलिस ने गोपनीय सूचना पर सोमवार को सेलाकुई बाजार में चैकिंग की। माया देवी यूनिवर्सिटी के पास तेज गति से आ रही कारों को रोका गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पनीर बाबर निवासी लक्सर और दही दिनेश लुथरा से खरीद कर शादी की बुकिंग के लिए ले जा रहे थे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पी.डी. भट्ट, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, सुमेर सिंह, प्रवीण कुमार, बृजेश रावत, उपेन्द्र भण्डारी और सोहन शामिल रहे। खाद्य आपूर्ति टीम में मनीष स्याना (असिस्टेंट कमिश्नर थ्क्।), संजय तिवारी और रमेश सिंह वरिष्ठ थ्ैव् शामिल थे। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उनके वाहनों को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!