सारांश ने किया शानदार प्रदर्शन

देहरादून। सेपियंस विद्यालय, विकास नगर के छात्र सारांश ने पिन्चेक साइलेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून के खेल परिसर में किया गया, जिसमें सारांश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इसके पश्चात राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, निदेशिका रश्मि गोयल, प्रशासिका बेबी राठौर सहित समस्त अध्यापकों ने छात्र एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
