16 फरवरी को राजभवन का घेराव करेंगे कांग्रेसी


देहरादून। चकराता विधायक एवं चुनाव संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात तथा जिला पंचायत सदस्य आयेन्द्र शर्मा एवं संजय किशोर ने एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर सरकार की नीतियों के विरोध में 16 फरवरी को प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम के संबंध में प्रेस के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी 2026 को राजभवन घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर स्थानीय नेता, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे पूरी एकजुटता के साथ देहरादून पहुँचें और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!