पत्रकार अनुपम को मातृशोक, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माता स्वर्गीय गीता त्रिवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने देहराखास, पथरी बाग स्थित आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा अपनी गहन संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी अनुपम त्रिवेदी के आवास पर पहुँचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
श्मशान घाट पर दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माता गीता त्रिवेदी का अंतिम संस्कार खड़खड़ी श्मशान घाट पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी श्मशान घाट पहुँचे और पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों को दुःख सहने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को ईश्वर के चरणों में स्थान प्राप्त होने की प्रार्थना की। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र भुवन चंद त्रिवेदी ने दी। इस दौरान सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह, पूर्व सूचना आयुक्त योगेश भट्ट सहित अनेक पत्रकार और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
