होमगार्ड प्रशिक्षण में उदीत पांडे बने बैच के उत्कृष्ट प्रशिक्षु

देहरादून। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा निदेशक आईपीएस डॉ. पी. वी. के. प्रसाद ने उदीत पांडे को बैच के उत्कृष्ट प्रशिक्षु के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस उपलब्धि पर उदीत पांडे ने विभाग के मार्गदर्शन और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान सहयोग और प्रेरणा देने के लिए उन्होंने उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एस. के. साहू का विशेष धन्यवाद किया। उदीत पांडे ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा सेवा के प्रति अपने समर्पण और अनुशासन को बनाए रखने तथा उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने का संकल्प भी लिया।
