सेवानिवृत्त वन अधिकारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

थराली। अलकनंदा वन एवं भूमि संरक्षण विभाग के रेंज अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट और पिंडर रेंज के उप वन क्षेत्राधिकारी कंचन सिंह की सेवानिवृत्ति पर वन अधिकारियों, कर्मियों, वन पंचायत सरपंचों और आम नागरिकों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। अलकनंदा रेंज कार्यालय में आयोजित समारोह में सुरेंद्र बिष्ट को उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए बधाई दी गई। वहीं, मध्य पिंडर रेंज थराली कार्यालय में कंचन सिंह को उनके कर्मठ और जुझारू नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारियों ने अपने अधीनस्थों और जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
