सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र

हरिद्वार। ग्राम बहादराबाद में सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में ग्राम निवासी एवं किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय सलाहकार संजय दाताराम चौहान ने उपजिलाधिकारी हरिद्वार को लिखित शिकायत सौंपा है।
शिकायत में कहा गया है कि खसरा संख्या 35 पर एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर निजी कार्यालय, दुकान और अन्य गतिविधियां शुरू कर दी हैं, जो नियमों के खिलाफ हैं। इसके अलावा, स्थल के आसपास धार्मिक स्थलों के समीप मछली और मांस की बिक्री होने से सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पूर्व में प्रशासन और थाना को अवगत कराया गया, तथा सिंचाई विभाग ने भी कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!